मित्रों आप जिस भी समाज में रहते हैं चाहे आपका बिजनेस हो, या कोई नौकरी करते हैं, या आप पढ़ाई करते हैं या फिर आप खिलाड़ी हैं। मतलब समाज के किसी भी कोने में हो आप आपके अड़ोस पड़ोस में कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें लोग बहुत प्यार करते हैं। और सभी लोग उससे बात करना चाहते हैं और करते भी है। समाज में कई लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें कोई देखना नहीं चाहता जिनसे से कोई मिलना नहीं चाहता बात करने की छोड़ो अगर सामने आ जाते होंगे तो लोग साइड से दूसरी तरफ चेहरा करके निकल जाते होंगे। कई लोग यह सोचते होंगे कि वह ज्यादा सुंदर होगा, शारीरिक रूप से हस्ट पुस्ट होगा और कोई कम होगा। यह माने नहीं रखा जाता। कई लोग ऐसे भी होंगे जो लोग दूसरों को देखकर उनके अंदर जलन सी होती है। और अपने आप में वह गलानी अनुभव करते हैं। और कभी-कभी ऐसा भी सोचते हैं कि भगवान ने तो हमारे साथ गलत किया। या यूं कहें सौतेला व्यवहार किया, पर अगर सच्चाई देखी जाए तो ऐसा नहीं है। सभी जीव जंतु, सभी प्राणी भगवान के हैं और भगवान ने ही बनाया है। तो भगवान कभी सौतेला व्यवहार नहीं करता यह उनके सोच पर निर्भर होता है प्यारे साथियों एक बात आपको मैं आज बता दूं की जब आप दूसरे को देख कर जलते हैं दूसरों को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आग जहां पर जलती है वही की वस्तुओं को राख बना देती है। दूसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ता अब यहां पर सोचने वाली बात यह है कि आखिर हम एक जैसे हैं हमारे पास दो हाथ हैं, दो पैर हैं, दो आंखें हैं, दो कान हैं, एक लंबा सा शरीर है और दूसरों के पास भी वही है जो हमारे पास लेकिन दूसरे को लोग क्यों चाहते हैं और हमें क्यों नहीं चाहते है। आखिर ऐसा क्यों? आप वहां पर उनसे घृणा मत करिए आप गौर से यह देखिए कि आखिर इस व्यक्ति के अंदर क्या खूबी हैं, क्या अच्छाई है, जो इसे लोग बहुत पसंद करते हैं। और हमें नहीं सकारात्मक नजर से देखिए सकारात्मक सोच से देखें तो आप पाएंगे कि उस व्यक्ति को प्यार करने के कई कारण हैं। आप गौर से देखें उसके बात करने का और तरीका, उसकी शारीरिक गतिविधियां, उसके चेहरे की मुस्कान, चेहरे के एक्सप्रेशन, आप पाएंगे कि उनमें और अपने में बहुत फर्क है। इस कारण को आप पकड़िए और आप अपने अंदर भी वही गुण अपनाइए अगर वह व्यक्ति के अंदर जो खूबियां हैं। उसे अपने अंदर लाइए और जिस दिन आप यह सोच अपने अंदर पैदा कर लेंगे उसी दिन से आप भी उसी व्यक्ति जैसे हो जाएंगे और आपको भी लोग वैसा ही प्यार करने लग जाएंगे आपसे बात करने लग जाएंगे एक दिन ऐसा आएगा सारे के सारे आपके दीवाने हैं।
Comments
Post a Comment