UN में मोदी, पाक पर निशाना

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें अधिवेशन को भारतीय यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी ने 22 मिनट 5 सेकंड के भाषण में मुख्यता आतंकवाद एवं देश के आर्थिक स्थिति और प्रौद्योगिकी एवं भारत को अप्रत्यक्ष विश्व गुरु के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि यदि भारत प्रगति करता है तो विश्व भी प्रगति करता है।

    स्रोत -अमर उजाला
      
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में दिए गए अपने चौथे भाषण में विश्व के लिए आतंकवाद को एक बड़ा खतरा बताते हुए एवं पाकिस्तान को अदृश्य रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत इस वर्ष स्वतंत्रता के 75 वर्ष के अवसर पर भारत के  भारतीय छात्रों द्वारा बनाए गए 75 उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने जा रहा है। साथ ही ड्रोन तकनीक के सहारे संपत्ति के अधिकारी को सुरक्षित करने की भी योजना पर भारत काम कर रहा है।

भारत के विकास के विषय में बात करते हुए मोदी ने आने वाले भविष्य के बारे में  कहा कि हमने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन हब बनाने पर भी काम शुरू कर दिया है। हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के प्रति जवाबदेह हैं। आज दुनिया प्रतिगामी सोच और उग्रवाद के बढ़ते खतरे का सामना कर रही है।

विश्व धरोहर महासागरों के बारे में प्रधानमंत्री ने बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमारे महासागर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की जीवन रेखा भी हैं। हमें उन्हें विस्तार की दौड़ से बचाना चाहिए। नियम-आधारित विश्व व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक स्वर में बोलना चाहिए। 

आज विश्व के लिए चुनौती बन चुके आतंकवाद पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रतिगामी सोच वाले देश जो आतंकवाद को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने या आतंकी हमले शुरू करने के लिए नहीं किया जाता है।

Comments